मेरे जीवन का संगीत
मेरे जीवन का संगीत
तेरी पायल जब छमके
तेरी चूड़ी जब खनके
तेरे आने की धमक से
सौ साज मन में बज उठते।
तेरी मधुर हंसी वीणा
तेरी वाणी में मीठे गीत
तू चले तो बहे संगीत
तू शिख से नख तक चलता फिरता एक गीत।
तेरी धड़कन छेड़े तार
तेरी बाते मधुर झंकार
तेरे अंग अंग सुर ताल
तेरा प्रेम मेरा संगीत, तू जीवन का आधार।।
आभार – नवीन पहल – ११.०२.२०२२ 🙏👍🎉😀
# वार्षिक काव्य लेखन प्रतियोगिता हेतु
Swati chourasia
01-Mar-2022 03:57 PM
बहुत खूब 👌
Reply
Seema Priyadarshini sahay
12-Feb-2022 09:06 PM
बहुत खूबसूरत
Reply
नवीन पहल भटनागर
20-Feb-2022 01:04 PM
धन्यवाद जी
Reply
Abhinav ji
11-Feb-2022 11:33 PM
Very nice
Reply
नवीन पहल भटनागर
20-Feb-2022 01:04 PM
शुक्रिया
Reply